हरियाणा की नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर परिषदों में आउटसोर्सिंग पर लगे 122 जूनियर इंजीनियर को नौकरी से बाहर निकालने पर सरकार के अन्याय पूर्ण फैसले के खिलाफ अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने इकट्ठे होकर हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन। डीसी ऑफिस के सामने बैठे 1983 पीटीआई टीचरों का समर्थन दिया और उन्हें संबोधित भी किया।
उसके बाद डीसी ऑफिस जाकर मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी दिया। इसकी अध्यक्षता नगरपालिका के जिला वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार ससोली और संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। नगरपालिका के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा और अग्निशमन सेवा के राज्य मीडिया प्रभारी गुलशन भारद्वाज ने बताया कि काफी समय से विभिन्न पालिकाओं में आउटसोर्सिंग पर लगे जेई को नौकरी से बाहर निकालकर सरकार ने इनके ऊपर अन्याय किया है।
जिसको संघ बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेगा और इन सभी जेई की बहाली के लिए संघ प्रदेश स्तर पर बड़ा आन्दोलन करेगा। सर्व कर्मचारी संघ यमुनानगर के जिला सचिव राजपाल सांगवान और ब्लॉक प्रधान जोत सिंह ने बताया कि सरकार आज कोरोना की आड़ में बहुत से विभागों में छंटनी कर रही है। जिस कारण से हरियाणा में हजारों की संख्या में नौजवानों पर रोजगार की तलवार लटक गई है और इनके परिवारों पर रोजी रोटी का संकट आ खड़ा है। जिसकी सरकार को कोई भी चिंता नही है।
पहले से लगे कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकालकर अपने चहेतों को नौकरी पर रखकर अपना वोट बैंक को मजबूत करने के चक्कर मे लगी है। संघ विभागों में कर्मचारियों की छंटनी का पुरजोर विरोध करेगा। जिन कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया नगरपालिका जगाधरी से शाखा प्रधान विक्की पारच, मुकेश, श्रीचंद, गुलजार अहमद, जनकराज, पपला, महिला नेता कमलेश, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन से प्रधान विशाल, पंकज, कमल, ईएसआई से राकेश शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment