24 घंटे में दो सक्रमित मरीजों की मौत: 15 नए मरीज सामने आए, जिले में अब 115 एक्टिव केस - NEWS E HUB

Slider Widget

Sunday, 14 June 2020

24 घंटे में दो सक्रमित मरीजों की मौत: 15 नए मरीज सामने आए, जिले में अब 115 एक्टिव केस

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मृतकों कीसंख्या 60 पहुंचगई है। वहीं 15 नए संक्रमित मिले हैं। आगरा में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1035 पहुंच गई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या 860 हो गई है। अब आगरा में 115 एक्टिव केस रह गए हैं। अब तक यहां 16518 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जिले में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 83.82% रही है। यहां कुल 67 कंटोनमेंट और बफर जोन हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 44 और देहात क्षेत्र में 23 जोन प्रभावी हैं। ये जानकारी जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दी।

डीएम ने बताया कि मृतक दोनों व्यक्ति गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।शनिवार को हवेली कबीर खां निवासी 64 वर्षीय गुर्दा रोगी महिला और 16 वर्षीय पालीवाल पार्क निवासी युवती समेत 15 नए कोरोना रोगी मिले हैं। वहीं 42 वर्षीय नामनेर निवासी एक महिला खांसी बुखार के लक्षण की जांच कराने पहुंची थी, वह जांच में पॉजिटिव निकली। 52 वर्षीय रसूलपुर निवासी महिला को सांस लेने में तकलीफ हुई।40 वर्षीय जगदीश पुरा और 60 वर्षीय प्रतापपुरा निवासी भी संक्रमित मिले हैं। 41 वर्षीय जिला अस्पताल में कर्मचारी, 43 वर्षीय गोकुलपुरा निवासी महिला, 57 वर्षीय ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी व्यक्ति शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आगरा में शनिवार को दो संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 15 नए मामले सामने आए हैं।

No comments:

Post a Comment