भोपाल, उज्जैन और चंबल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना, 12 जुलाई तक बहुत कम बारिश होगी प्रदेश में - NEWS E HUB

Slider Widget

Wednesday, 8 July 2020

भोपाल, उज्जैन और चंबल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना, 12 जुलाई तक बहुत कम बारिश होगी प्रदेश में















भोपाल में दिन भर बादल आते जाते रहे। यह फोटो राजधानी के पॉलिटेक्निक रोड का है। फोटो- शान बहादुर

मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन और चंबल संभागों में अगलेचौबीस घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दो दिन तक प्रदेश में कहीं-कहीं थोड़ा और कुछ इलाकों में ज्यादा पानी गिरेगा। इसके बाद बारिश कम हो जाएगी। अभी कोई सिस्टम नहीं बनने के कारण 4 से 5 दिन तक थोड़ाबहुत पानी गिरता रहेगा। 12 जुलाई के बाद ही किसी मजबूत सिस्टम के बनने परप्रदेश में अधिक बारिश की उम्मीद की जा सकती है।

भोपाल में बीच-बीच में रुक-रुकक रिमझिम बारिश हो रही है। भोपाल के 12 महल पर बारिश के दौरान लिया गया फोटो।

भोपाल में अधिकतम तापमान 33 तक पहुंच सकता है
राजधानी में बीते दो दिन से रिमझिम बारिश हो रही है, लेकिन उमस के कारण लोगों को गर्मी सताती रहेगी। ऐसे में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात का पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। यहां पर सोमवार को दिन का तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात में यह 25.6 डिग्री पर आ गया। हवाओं की रफ्तार औसतन 20 किमी प्रति घंटे से चल सकती हैं।

यहां पर यलो अलर्ट जारी
प्रदेश के शहडोल, धार, बडवानी, अलीराजपुर, और झाबुआ के जिलों में कहीं-कहीं भारी से भरी बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में करंजिया, जुन्नारदेव, रीवा और नौगांव में 80-80 मिमी, मउगंज, सीहोर, बजेरा और गोहरगंज में 70-70 मिमी, केवलानी में 60-60 मिमी, देपालपुर, खिरकिया, ठीकरी, परसवाड़ा, सिरमौर, सेाहागपुर और बलदेवगढ़ में 50-50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

भोपाल के भूत बंगला रोड पर बारिश के दौरान पानी भर गया।

यहां कुछ जगहों पर यलो अलर्ट
रीवा, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, चंबल, शिवपुरी और ग्वालियर में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में राजनगर, खजुराहो, मंडला, रामनगर, अनूपपुर, उमरेह, रीठी, हसरसूद, खंडवा, कसरावद, मंदसौर, चंदेरी, बुधनी, महेश्वर और बागली में 40-40 मिमी बारिश हुई।

गरज-चमक के साथ बौछारें
इधर, प्रदेश के रीवा, सागर, शहडोल और इंदौर समेत अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में दो दिन के बाद बारिश कम हो जाएगी।


No comments:

Post a Comment