एलआईसी ग्राहकों से ठगी करने वाला 25 इजार का इनामी जालसाज पकड़ा - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 28 July 2020

एलआईसी ग्राहकों से ठगी करने वाला 25 इजार का इनामी जालसाज पकड़ा

क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे भगौड़े जालसाज को पकड़ा है, जो एलआईसी के सैकडों ग्राहकों से करीब ढाई करोड़ की ठगी कर चुका है। इस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी की पहचान रिषी शर्मा के तौर पर हुई। वह जैतपुर इलाके का रहने वाला है। उसके खिलाफ एलआईसी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने साल 2015 में शिकायत दी थी।

क्राइम ब्रांच डीसीपी राकेश पावरिया ने बताया आरोपी ने दसवीं पास करने के बाद कॉल सेंटर में नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने खुद का कॉल सेंटर खोल लोगों से रकम ऐंठनी शुरु कर दी। एलआईसी की ओर से पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया था कुछ लोग एलआईसी का कर्मचारी बन पॉलिसी धारकों का पैन नंबर, जन्मतिथि और पॉलिसी की अन्य जानकारी हासिल कर रहे हैं। पॉलिसी धारकों को बोनस व इन्सेंटिव का लालच देकर ठगा जा रहा है।

उन्हें पॉलिसी सरेंडर कर दूसरे बिजनेस के लुभावने फायदे भी समझाए जा रहे हैं। इस कारण एलआईसी की छवि खराब हो रही है। ज्यादातर महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के लोगों को ठगा जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान जालसाजी करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरु की। जिसके बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर-16बी, यूपी से आरोपी को अरेस्ट कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:

Post a Comment