8 लाख के गहने व 1.20 लाख रुपए चोरी करने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 28 July 2020

8 लाख के गहने व 1.20 लाख रुपए चोरी करने वाली महिला सहित तीन गिरफ्तार

थाना सेक्टर 8 पुलिस ने एक गिरोह का भंडा फोड़कर एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब आठ लाख रुपए के गहने एवं 1.20 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी महिला अपने मालिक के घर चोरी कर फरार हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता एवं एसीपी धारणा यादव ने बताया कि 15 जुलाई को सेक्टर 9 निवासी इंद्रजीत ने पुलिस को अपने घर में चोरी होने की शिकायत दी थी।

जिसमें नौकरानी पर सक जाहिर किया था।पुलिस ने मुखिबर की सूचना पर आरोपी महिला, उसके पति विजय और बेटा राजेस को प्रहदालपुर एरिया से गिरफ``तार कर लिया है। आरोपी महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। वह परिवार के साथ किराए के मकान में दिल्ली संगम विहार में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला घटना वाली रात खाने में इंद्रजीत के परिवारवालों को नींद की दवाई दे दी थी।

जिससे सभी परिजन सो गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने अपने पति व बेटा के साथ वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि पति व बेटे का एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:

Post a Comment