ओएलएक्स पर बुलेट बेचने के लिए विज्ञापन डाला, चोर ट्रायल लेने के बहाने आया और बुलेट ले भागा - NEWS E HUB

Slider Widget

Wednesday, 8 July 2020

ओएलएक्स पर बुलेट बेचने के लिए विज्ञापन डाला, चोर ट्रायल लेने के बहाने आया और बुलेट ले भागा
















अनलॉक 1.0 के शुरू होते ही अपराधी नए-नए तरीके से वारदातें कर रहे हैं। आजाद नगर इलाके में एक युवक ने ओएलएक्स पर अपनी बुलेट को बेचने के लिए विज्ञापन डालातो एक बदमाश उसे खरीदने के बहाने पहुंचा और ट्रायल लेने का बोल कर उसकी बुलेट ही चुरा ले गया।

आजाद नगर पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाले युवक मजहर उद्दीन निवासी सुमति नगर मैदान आजाद नगर ने बताया कि 2 जुलाई को उसने अपनी एक बुलेट को बेचने के लिए उसका फोटो खींचकर ओ एल एक्स पर विज्ञापन डाला था और अपना नंबर दिया था। 6 जुलाई को उसके पास एक युवक गाड़ी खरीदने के लिए अपनी बाइक से पहुंचा। बाइक की चाबी उसे देखकर बुलेट का ट्रायल लेने का बोला। फिर वापस ही नहीं लौटा।

युवक मजहर उद्दीन ने पुलिस को बताया कि काफी देर इंतजार के बाद जब वह नहीं आया तो उसकी तलाश भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। युवक की बाइक उसी के पास पड़ी है लेकिन उसे शंका है कि कहीं चोरी की ना हो। पुलिस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। जो बाइक छोड़ गया था, वह खजराना से चुराने की बात सामने आई है।


No comments:

Post a Comment