लगातार हो रही बरसात के बाद वातावरण में नमी आ गई है। जिससे अधिकतम तापमान 32 सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान शनिवार को 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बरसात की संभावना तो नहीं है। लेकिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वही मौसम में एक बार फिर से तल्खी हो सकती है। पिछले 5 सालों में 22 अगस्त सबसे ठंडा दिन रहा रात का तापमान भी 22 डिग्री होने से वातावरण में उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
कृषि विभाग के अधिकारियों की माने तो लगातार हुई बरसात के कारण धान की फसल को काफी फायदा होगा इससे उत्पादन बढ़ेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो मानसून अब कमजोर पढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में कोई बड़ी बरसात होने की संभावना नहीं है। लेकिन छिटपुट बरसात होती रहेगी।
जिससे मौसम में कल की भी आएगी और नहीं भी लेकिन ज्यादा तेज गर्मी का सामना नहीं करना होगा। जहां तक पिछले सालों का सवाल है तो प्रदूषण का स्तर वातावरण में बढ़ने के कारण गर्मी भी भर्ती थी इस साल लॉकडाउन के कारण और इससे पहले एनजीटी के निर्देशों के बाद भट्ठे और शराब को बंद किए जाने से वातावरण में काफी काफी सुधार हुआ है जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
शाम के समय वातावरण में बढ़ी थोड़ी गर्मी
शनिवार को दिन में मौसम में नमी रहने के साथ ही शाम को करीब 4 बजे एक बार फिर से उमस ने सताया। जिसके कारण लोग फिर से पंखों के नीचे बैठे। हालांकि शाम करीब 6, 30 बजे हवा चलने से मौसम फिर से सर्द हो गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।
No comments:
Post a Comment