मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा आर्टिमिसिनिन अब बेअसर साबित हो रही है। अफ्रीका के रवांडा में मलेरिया का ऐसा परजीवी मिला है जिस पर यह दवा काम नहीं कर रही है। अफ्रीका में पहली बार मलेरिया की इस दवा के खिलाफ इम्यूनिटी विकसित होने का मामला सामने आया है।
नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, ‘आर्टिमिसिनिन’ के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित होना नई बात नहीं है। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में यह दवा पिछले कई सालों से बेअसर साबित हो रही है। कई देशों में तो 80 फीसदी मरीजों को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है। हालांकि, अफ्रीका में ‘आर्टिमिसिनिन’ का बेअसर होना ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि मलेरिया के हर दस में से नौ मरीज अफ्रीका में ही सामने आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment