इंग्लैंड के घरेलू मैच में मैथ्यू फिशर की यार्कर से बल्लेबाज जमीन पर गिरा, स्टंप्स भी उड़कर दूर गिरा; वीडियो वायरल - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 4 August 2020

इंग्लैंड के घरेलू मैच में मैथ्यू फिशर की यार्कर से बल्लेबाज जमीन पर गिरा, स्टंप्स भी उड़कर दूर गिरा; वीडियो वायरल
















यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने बॉब विलीज ट्रॉफी के एक मैच में डरहम के बल्लेबाज को यॉर्कर डालकर बोल्ड किया।

इंग्लैंड में कोरोनावायरस के बीच घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट बॉब विलीज ट्रॉफी खेला जा रहा है। इसके तहत चेस्टर-ले-स्ट्रीट शहर में 1 से 4 अगस्त तक यॉर्कशायर और डरहम के बीच टेस्ट खेला जा रहा है। इसी दौरान तीसरे दिन यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज मैथ्यू फिशर ने शानदार यार्कर डालकर जैक बर्नहैम को आउट किया। यह यार्कर इतनी खतरनाक थी कि बल्लेबाज डिफेंसिव शॉर्ट के बाद पिच पर ही गिर गए और दो स्टंप्स उड़ गए। इनमें एक दूर जाकर गिरा।

इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर कमेंट करते हुए इस यॉर्कर को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से भी शानदार बता रहे हैं। दरअसल, यह दोनों क्रिकेट जगत में यॉर्कर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

फिशर ने मैच की दोनों पारियों में 6 विकेट लिए
मैच में टॉस जीतकर डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए थे। इसके जवाब में यॉर्कशायर ने 199 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में डरहम ने अच्छी शुरुआत की और 266 रन बनाते हुए 171 रन का टारगेट सेट किया। फिलहाल, यॉर्कशायर ने 3 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। मैच के आखिरी दिन टीम को जीत के लिए 68 रन की जरूरत है। टेस्ट में मैथ्यू फिशर ने पहली पारी में 2 और दूसरी इनिंग में 4 विकेट लिए।



No comments:

Post a Comment