हरियाणा सचिवालय में कार्यरत सहायक सचिव दुर्गेश परमार को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। हेतमपुरा की दुर्गेश परमार के गांव हेतमपुरा पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा फुल मालाओं से स्वागत किया गया। सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह ने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारे गांव की बेटी ने उच्च स्तर पर पदासीन होकर गांव का नाम रोशन किया है। इस मौके पर ग्रामीणों की ओर से उनका अभिनंदन किया गया।
बता दें कि हरियाणा सरकार ने सिविल सचिवालय के 6 निजी सहायकों को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत करने एवं नियुक्ति करने के आदेश जारी किए हैं। इन 6 निजी सचिवों में हेतमपुरा की बेटी दुर्गेश परमार का नाम भी शामिल है।
दुर्गेश परमार के पिता 1971 के भारत-पाक लड़ाई में शहीद हुए थे। इस मौके पर रणविजय , सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, भंवर बाई, सतपाल नंबरदार, धीरज पाल, करण पाल, वेदपाल, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, नीटू पहलवान , राजेंद्र सिंह प्रवक्ता समेत गांव की अनेक महिलाएं व पुरुष मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment