हरिओम गैंग के गुर्गों पर घूम रही तिहरे हत्याकांड के शक की सुई - NEWS E HUB

Slider Widget

Saturday, 22 August 2020

हरिओम गैंग के गुर्गों पर घूम रही तिहरे हत्याकांड के शक की सुई

गुरुवार शाम को गोलियों से भूनकर तीन युवकों की हत्या किए जाने के पीछे गैंगवार सबसे बड़ा कारण बताया जा रहा है। मारने वाले बदमाश व जिनकी हत्या हुई, दोनों ही अलग-अलग गैंग से संबंध रखते हैं। दोनों गैंग के पीछे पिछले कई साल से रंजिश चल रही है। इस मामले का खुलासा पुलिस के सामने इस हमले से बचकर भागे अंग्रेज नामक युवक ने किया है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में देखकर यह हमला किसी फिल्म के सीन से कम नहीं लग रहा है।

हाथों में हथियार लेकर मारने के लिए दौड़ते बदमाश साफ नजर आ रहे हैं। वहीं इस तिहरे हत्याकांड से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया है। कोई भी चश्मदीद पुलिस के सामने नहीं आ रहा है। ऐसे में पुलिस को जो कुछ जानकारी मिली है, वह अंग्रेज ने ही दिया है।

गुरुवार शाम को आठ से 10 बदमाशों ने अनमोल, सन्नी एवं समीर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। ये तीनों युवक कुख्यात गैंगस्टर जॉनी के नजदीकी बताए जाते हैं। जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया वे हरिओम नामक गैंगस्टर के गुर्गे बताए जा रहे हैं। वहीं अभी गैंगवार आगे बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। वहीं पुलिस भी हत्यारों को पकड़ने के लिए धरपकड़ तेज कर दी है।

आसपास के लोगों ने बताया कि जॉनी व हरिओम दोनों ही अपराधिक प्रवृति के हैं और दोनों ही फिलहाल जेल में बंद हैं। दोनों ही बदमाशों पर एक-दूसरे के भाईयों की हत्या का आरोप हैं। बताया जा रहा है कि जॉनी व उसके भाई पर गौशाला वाला संदीप शूटर की हत्या का आरोप है। जॉनी के भाई को हरिओम ने रेवाड़ी में हत्या कर दी थी। इसके बाद हरिओम को पुलिस ने बहादुरगढ़ से गिरफ्तार किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Needles for suspicion of triple homicide roaming on Hariom gang operatives

No comments:

Post a Comment