आईपीएल के 13वें सीजन का 43वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दुबई में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम में एक बदलाव किया गया है। शाहबाज नदीम की जगह खलील अहमद को मौका दिया गया। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
पंजाब की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए। मयंक अग्रवाल और जिमी नीशम को बाहर किया गया। उनकी जगह मनदीप सिंह और क्रिस जॉर्डन की वापसी हुई। दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में बने रहने के लिए मैच जीतना जरूरी है। यहां हराने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो जाएगी।
दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में कप्तान डेविड वॉर्नर समेत जॉनी बेयरस्टो, जेसन होल्डर और राशिद खान विदेशी प्लेयर हैं। वहीं, पंजाब की टीम में क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस जॉर्डन शामिल हैं।
दोनों टीमें:
पंजाब: लोकेश राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, मनदीप सिंह, दीपक हूडा, मुरुगन अश्विन, क्रिस जॉर्डन, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।
हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विजय शंकर, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, खलील अहमद, संदीप शर्मा और टी नटराजन।
पिछली बार हैदराबाद ने पंजाब को दी थी शिकस्त
पिछली बार जब पंजाब और हैदराबाद का आमना-सामना हुआ था, तब हैदराबाद ने 69 रन से मैच जीता था। दुबई में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 201 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब 16.5 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई थी।
पंजाब-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स
हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं, पंजाब में कप्तान लोकेश राहुल 11 करोड़ और ग्लेन मैक्सवेल 10.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।
पिच रिपोर्ट
दुबई में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्लो विकेट होने की वजह से स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।
- इस मैदान पर हुए कुल टी-20: 61
- पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 34
- पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती: 26
- पहली पारी में टीम का औसत स्कोर: 144
- दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर: 122
हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता
हैदराबाद ने भी अब तक तीन बार (2018, 2016, 2009) में फाइनल खेला और दो बार (2016, 2009) जीत हासिल की। वहीं, पंजाब अब तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। पंजाब एक बार ही 2014 में फाइनल में पहुंच पाई है।
आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा
आईपीएल में हैदराबाद का सक्सेस रेट 52.96% है। हैदराबाद ने अब तक 118 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 62 मैच जीते हैं और 56 हारे हैं। वहीं, पंजाब का सक्सेस रेट 45.69% है। पंजाब ने अब तक 186 मैच खेले हैं, जिसमें में से उसने 86 जीते हैं और 100 हारे हैं।
No comments:
Post a Comment