जिले में एक दिन में मिले 95 नए संक्रमित: एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 830 पहुंची - NEWS E HUB

Slider Widget

Saturday, 13 June 2020

जिले में एक दिन में मिले 95 नए संक्रमित: एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 830 पहुंची

उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना संक्रमण पर ब्रेक लगाना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 95 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। मृतक बरौला निवासी 45 साल का व्यक्ति पहले से टाइप-2 प्रकार की डाइबटीज से पीड़ित था।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों की कुल संख्या 830 पहुंच चुकी है। इसमे 477 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 341 सक्रिय मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। वहीं, 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि 59 लोगों ने निजी प्रयोगशाला से जांच कराई जबकि 36 लोगों ने सरकारी जांच कराई, जिसमें 78 संक्रमित मिले। इसके अलावा इनके कांटेक्ट में 13 और लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, चार स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को आइसोलेट कर इनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में स्क्रीनिंग लगातार की जा रही है। शुक्रवार को यहा 17 मरीजों में बुखार के लक्षण मिले। जिनको अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।



No comments:

Post a Comment