घट रहा कोरोना वायरस का खौफ, 108 नए पॉजिटिव केस मिले, 150 स्वस्थ होकर घर लौटे - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 28 July 2020

घट रहा कोरोना वायरस का खौफ, 108 नए पॉजिटिव केस मिले, 150 स्वस्थ होकर घर लौटे

गुड़गांव में कोरोना वायरस का खौफ जून महीने के मुकाबले जुलाई में कम हुआ है। जुलाई में जहां सैंपलिंग तेजी से की गई, वहीं 27 दिनों में 3373 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि इन 27 दिनों में 3589 पेशेंट ठीक हुए हैं। सोमवार को 108 नए पॉजिटिव केस मिले, जबकि 150 पेशेंट स्वस्थ होकर घर लौट गए।

इसके अलावा राहत की बात ये है कि पिछले तीन दिन में कोरोना संक्रमण से जिला में कोई मौत नहीं हुई है, जबकि गुड़गांव में जून महीने में 90 लोगों की मौत हुई थी, जुलाई महीने में अब तक मात्र 27 मौत हुई हैं, ऐसे में संक्रमण से मौत के मामलों में काफी कमी आई है। जहां 20 जुलाई तक गुड़गांव में 1.45 फीसदी पेशेंट की मौत हो रही थी, वहीं सोमवार को सीएमओ विरेन्द्र यादव ने कहा कि यह आंकड़ा अब घटकर 1.30 फीसदी हो गया है।

गुड़गांव में सोमवार तक 95861 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं, जबकि जुलाई महीने में अब तक 63120 सेम्पल लिए जा चुके हैं। वहीं सोमवार को 1958 सेम्पल लिए गए, जिनमें से 1249 एंटीजन टेस्ट किए गए। वहीं आरटीपीसीआर टेस्ट 378 व प्राइवेट अस्पतालों द्वारा 331 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं। गुड़गांव में सोमवार को मिले 108 पॉजिटिव केस में से नगर निगम के जोन-1 में 19, जोन-2 में 26, जोन-3 में 15 व जोन-4 में 11 पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि पटौदी ब्लॉक में 25, फर्रुखनगर में एक व सोहना ब्लॉक में 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

गुड़गांव में 10 पेशेंट गंभीर

गुड़गांव में अब केवल 10 पेशेंट गंभीर बताए गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में बताया है कि प्राइवेट अस्पतालों में एडमिट मात्र 10 पेशेंट गंभीर हैं, जिनमें से पांच पेशेंट आक्सीजन व पांच पेशेंट वेंटीलेटर के सहारे जीवित हैं। जबकि फरीदाबाद जिला में 31 पेशेंट गंभीर बताए गए हैं, जिनमें से तीन पेशेंट वेंटीलेटर व 28 पेशेंट आक्सीजन स्पोर्ट पर रखे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:

Post a Comment