सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों को देनी होगी लॉकडाउन से पहले की जानकारी, हायर एजुकेशन भेजा परफॉर्मा - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 28 July 2020

सरकारी कॉलेजों के शिक्षकों को देनी होगी लॉकडाउन से पहले की जानकारी, हायर एजुकेशन भेजा परफॉर्मा

प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में नियुक्त सभी शिक्षकों और प्राचार्य को 2019-20 सत्र के तहत किए गए कार्यों की जानकारी हायर एजुकेशन को उपलब्ध करवानी होगी। विभाग ने एक प्रोफॉर्मा जारी किया है, जिसे कि शिक्षकों को प्रिंसिपल के माध्यम से भिजवाना होगा। वहीं प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त को अपने जिले के सभी सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल से प्राप्त सेल्फ अप्रेजल परफॉर्मा में टिप्पणी अंकित करके निदेशालय को भेजनी होगी।

इस प्रोफॉर्मा में शिक्षकों को कॉलेज द्वारा कुल पढ़ाएं गए दिनों की संख्या बतानी होगी। इसके साथ ही मासिक तौर पर टेस्ट लिए गए या नहीं और कितने छात्र परीक्षा में बैठे, कितने अनुपस्थित रहे, कितनों का रिपोर्ट कार्ड नियमित रूप से प्रस्तुत की गई। सभी जानकारी इसके तहत देनी होगी। वैसे 18 मार्च के बाद से कॉलेज बंद है लेकिन उससे पहले की पूरी रिपोर्ट भर कर देनी होगी।

कॉलेज द्वारा की गई गतिविधियों और सभी कार्यक्रमों का ब्यौरा, उपस्थिति रजिस्टर की जानकारी भी इसमें शामिल है। सेवाकालीन प्रशिक्षण, स्वयं बनाए गए विषयों और ली गई कक्षाओं का ब्यौरा, छात्रों के विकास के लिए कार्य, छात्रों के समय सारणी, छात्रों के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों और क्रीड़ा की प्रगति रिपोर्ट, वर्कलोड, निरीक्षण, प्रशासकीय कार्यों में रुचि, सामाजिक सेवा कार्य प्रशिक्षण, अल्प बचत, नैतिक शिक्षा, एनसीसी, राष्ट्रीय कार्यों में योगदान, महिला सेल की गतिविधियां, करियर काउंसलिंग की गतिविधियां, पिछले शैक्षणिक वर्ष मंन उपलब्ध ढांचे में किए गए सुधारों का विवरण, यूजीसी स्कीम के अंतर्गत वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन बारे में नई योजना हो तो वह भी बतानी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:

Post a Comment