वार्ड 10 में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों का किया अभिनंदन - NEWS E HUB

Slider Widget

Sunday, 23 August 2020

वार्ड 10 में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों का किया अभिनंदन















BJP district president and MLAs greeted in ward 10

शहर के वार्ड नंबर 10 में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम व रतिया विधायक के सम्मान में अभिनंदन समारोह किया गया। पार्षद अनिता कुक्कड़ व प्रतिनिधि सोनू कुक्कड़ ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। तीन नेताओं को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

किसी कार्यकर्ता व आमजन की अनदेखी नहीं होगी, सबके साथ समानता से काम किया जाएगा। विधायक दुड़ाराम व विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्षद अनिता कुक्कड़ व सोनू कुक्कड़ के कामों की सराहना करते हुए कहा कि कुक्कड़ परिवार लोगों की सेवा में हर समय तैयार रहता है। चाहे कोरोना काल हो, लॉकडाउन हो या कोई भी मौका हो।

हमने देखा कि वह लोगों की हर संभव मदद करने को तैयार दिखते हैं। सोनू कुक्कड़ ने कहा कि सरकार व प्रशासन के सहयोग से हर अपने वार्ड की हर समस्या दूर करने का प्रयास हमेशा करते रहेंगे। लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न पार्षद, नेतागण व मोहल्लावासी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment