कार्य के आरंभ में गणेश जी की वंदना करना शुभ : अली - NEWS E HUB

Slider Widget

Sunday, 23 August 2020

कार्य के आरंभ में गणेश जी की वंदना करना शुभ : अली















Worshiping Ganesha at the start of work is auspicious: Ali

ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया। बच्चों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गणेश चतुर्थी उत्सव की जानकारी दी गई और विद्यालय में गणेश जी की आरती की गई। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाकर व उसे सुंदर ढंग से सजाकर अपनी भावनाएं प्रकट की। प्रधानाचार्य राजन खुराना ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व व उसके इतिहास के बारे में बताया।

एकेडमिक डायरेक्टर दिलबर अली ने कहा कि श्री गणेश जी का हिंदू धर्म में विशेष स्थान है, किसी भी शुभ कार्य के आरंभ में गणेश जी की वंदना करना शुभ माना गया है। चेयरमैन प्रदीप मडिय़ा ने बताया कि पूरे विश्व में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी पर गणेश मूर्ति की स्थापना 10 दिनों के लिए की जाती है और 11वें दिन गणेश विसर्जन किया जाता है।



No comments:

Post a Comment