हरियाणा में एक ही दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1240 नए मरीज मिले हैं। जबकि दस मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या 602 हो गई है। अम्बाला के विधायक असीम गोयल भी संक्रमित पाए गए हैं। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 151 केस यमुनानगर में मिले हैं तो सबसे ज्यादा 3 मौतें भी यहीं हुई है। फरीदाबाद, पानीपत, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद, सोनीपत और सिरसा में भी एक-एक नई मौतें हुई हैं। प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 52,679 हो गया है।
इधर, राज्य में एक दिन में 620 मरीज ठीक हुए हैं। अब ठीक होने वालों की संख्या 43,413 हो गई है। अभी राज्य में 8664 मरीज एक्टिव हैं। इधर, अम्बाला में संक्रमितों का आंकड़ा रेवाड़ी से आगे हो गया है। यहां मरीजों की संख्या तीन हजार के करीब पहुंच गई है। रेवाड़ी में 2800, पानीपत में 2700, करनाल में 1900, हिसार में 1500, यमुनानगर में 1100 का आंकड़ा पर हो गया है तो सिरसा में मरीज 900 हो गए हैं।
प्राइवेट लैब की फीस तय
अब राज्य के प्राइवेट लैब कोरोनावायरस की जांच पर मनमर्जी से पैसा नहीं वसूल सकेंगे। सरकार ने इसके लिए राशि तय कर दी है। कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच के लिए जहां पहले ही 2400 रुपए फीस निर्धारित हैं। वहीं अब रैपडि एंटीजन टेस्ट के लिए650 और एलाइजा टेस्ट के लिए 250 रुपए की फीस तय की है।
किस जांच के कितने रेट
- 650 रु. रैपिड एंटीजन टेस्टिंग।
- 250 रुपए आईजीजी आधारित एलाइजा टेस्टिंग
- 2400 रु. आरटी-पीसीआर टेस्टिंग।(पहले से तय है)
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment