राज्य में शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे बाजार, मॉल और ऑफिस - NEWS E HUB

Slider Widget

Saturday, 22 August 2020

राज्य में शनिवार-रविवार को बंद रहेंगे बाजार, मॉल और ऑफिस

राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की वजह से अब प्रदेश में शनिवार और रविवार को बाजार, ऑफिस सब बंद रहेंगे। इसे लेकर मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की अध्यक्षता वाली स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य में केवल एसेंशिएल सर्विस इन दो दिनों में भी चालू रहेगी। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि यह लॉकडाउन नहीं है। इसलिए ट्रांसपोर्ट आदि चालू रहेंगे। बाजारों में सामान्य दुकानें, शॉपिंग मॉल, सरकारी और प्राइवेट कार्यालय बंद रखे जाएंगे।

बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार नौ सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिल रहें हैं। संक्रमण लगातार बढ़ने की वजह से बाजाराें में वीकेंड पर भीड़ कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। क्योंकि लोग अवकाश के दिन बाजारों में ज्यादा बाहर निकल रहें हैं। पंचकूला में बाजार सोमवार को बंद रहते हैं। लेकिन अब शनिवार-रविवार को बंद रखने के आदेश जारी करने पर पंचकूला के बाजारों को सोमवार को खुला रखने की छूट दी जा सकती है।

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अवकाश के दिन बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है। जिससे संक्रमण का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। इसलिए शनिवार-रविवार को बाजार बंद किए जा रहें हैं। लोगों को भी पूरा सहयोग करना चाहिए। उधर, प्रदेश में रेवाड़ी और सिरसा में भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों जिलों में लैब खोली गई है। इससे पहले पंचकूला, अम्बाला और गुड़गांव में लैब चल रही है।

सरकारी-प्राइवेट दफ्तर नहीं खुलेंगे, इनमें स्कूल भी शामिल

ये रहेंगे बंद

  • सरकारी और प्राइवेट ऑफिस।
  • बाजारों में सामान्य दुकानें बंद रहेंगी। शॉपिंग मॉल नहीं खुलेंगे।
  • स्कूल बंद रहेंगे। क्योंकि अभी उनके ऑफिस ही खुलें हैं और सरकार ने सभी ऑफिस बंद कर दिए हैं।
  • एसेंशिएल सर्विस के अलावा बाजारों में स्थित सभी दुकानें बंद रहेंगी। उसमें इलेक्ट्रॉनिक से लेकर क्रॉकरी, हार्ड वेयर, गारमेंट, स्टेशनरी, हेयर सैलून आदि सभी दुकानें शामिल हैं।

ये खुले रहेंगे

  • बाजारों में एसेंशिएल सर्विस पूरी तरह चालू रहेगी। इनमें राशन, दूध, सब्जी आदि की दुकानें शामिल हैं। मेडिकल शॉप पूरी तरह खुले रहेंगे। ट्रांसपोर्ट पूरी तरह चालू रहेगा। बाजारों से बाहर पंक्चर की दुकानें, पेट्राेल पंप, ढाबे आदि खुले रहेंगे।
  • मंदिर आम दिनों की तरह खुले रहेंगे।
  • बाजारों के बाहर स्थित दुकानें खुली रहेंगी। उन पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी। आदेशों में बाकायदा बाजारों में स्थिति दुकानों के लिए ही लिखा गया है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Markets, malls and offices will remain closed on Saturday-Sunday in the state

No comments:

Post a Comment