जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि वह पहले से किडनी, लीवर, हार्ट व सांस की बीमारी से ग्रस्त था। जिले में अभी तक 1086 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ से बढ़कर 9 पर पहुंच गई है, जबकि 904 मरीज ठीक हो चुके है। वहीं अब सप्ताह में शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेंगे।
बहल कस्बा निवासी 58 वर्षीय राजकुमार की कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को परिजनों के सैंपल लेकर उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन करेगी। बुजुर्ग राजकुमार का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों ने उन्हें 30 जुलाई को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। 15 अगस्त तक राजकुमार के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। जिस पर जांच में सामने आया कि राजकुमार किडनी, लीवर, दिमागी बुखार, सांस, हार्ट आदि की बीमारी से ग्रस्त है।
18 अगस्त तक स्वास्थ्य में सुधार न होने पर 19 अगस्त को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। उन्हें वहां वेंटीलेटर पर रखा गया था। 21 अगस्त को मरीज को कोविड-19 टेस्ट किया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई लेकिन राजकुमार ने शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजकुमार के शव का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में रोहतक में ही कर दिया गया है। राजकुमार के परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की खांसी, जुकाम व बुखार की शिकायत नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें स्वास्थ्य संबंधित आवश्यक हिदायतें दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No comments:
Post a Comment