आमजन व नप के सहयोग से शहर को बनाया जाएगा स्वच्छ - NEWS E HUB

Slider Widget

Saturday, 22 August 2020

आमजन व नप के सहयोग से शहर को बनाया जाएगा स्वच्छ

जिला प्रशासन ने व्यापारियों व आमजन के सहयोग से शहर को गंदगी मुक्त व स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू की है। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर घंटाघर से सराय चौपटा, बिचला बाजार से होते हुए दादरी गेट तक का क्षेत्र लिया गया है। पायलेट प्रोजेक्ट के सफल होने पर इसे पूरे शहर में अमलीजामा पहनाया जाएगा ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। शहर को गंदगी से मुक्त बनाने की यह योजना शुक्रवार को एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता उनके कार्यालय में व्यापारियों व नगर परिषद प्रशासन के साथ मिलकर तैयार की गई। एसडीएम ने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे शहर को स्वच्छ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

आमजन व व्यापारियों के सहयोग के बिना शहर को गंदगी से मुक्त बनाने की कल्पना नहीं की जा सकती। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एसडीएम को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कहा कि दुकानों व रेहड़ियों के सामने गंदगी व फ्रूट का कचरा होने से पशु आते हैं, जिससे हादसे होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारी वर्ग व आमजन सहयोग दें तो शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाना नामुमकिन नहीं है। इस अवसर पर नप सचिव संदीप कुमार, नगर व्यापार मंडल प्रधान भानू प्रकाश, प्रवीण नारंग, दिनेश कुमार, आशीष अंचल, रमेश जुनेजा, सफाई निरीक्षक संजय कुमार, पुरूषोत्तम दानव, प्रवीण, जयहिंद आदि मौजूद रहे।

दुकानदार कूड़ा-कचरे को सड़क पर न फेंके

बैठक में विचार-विमर्श के बाद घंटाघर से दादरी गेट तक क्षेत्र पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है। यहां पर दुकानदारों से अपील की गई है कि वे कूड़ा-कचरा सड़क पर न फेंके और कचरे को डस्टबिन में डालें। इसके अलावा प्रतिदिन लगभग 10 बजे नगर परिषद के टिपर शहर में घंटाघर चौक से दादरी गेट तक के क्षेत्र में जाएंगे और यहां से हर दुकान के सामने से कचरे का उठान करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अपने कार्यालय में शहर को गंदगी से मुक्त बनाने काे लेकर व्यापारियों व नगर परिषद अधिकारियाें काे संबाेधित करते एसडीएम महेश कुमार।

No comments:

Post a Comment