कैंट में नहीं साइन बोर्ड जो बता सके बाजार या काॅलोनी का नाम - NEWS E HUB

Slider Widget

Monday, 15 June 2020

कैंट में नहीं साइन बोर्ड जो बता सके बाजार या काॅलोनी का नाम
















कैंट में बाजारों व काॅलोनियों की जानकारी देने के लिए एक भी साइन बोर्ड इस समय नहीं लगा है। कौन सा बाजार कहां से आरंभ व कहां से दूसरा बाजार है, इसकी जानकारी किसी भी शहर में वहां लगे साइन बोर्ड से होती है, मगर नगर परिषद शायद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

कैंट के मुकाबले सिटी नगर निगम, हु‌डा प्रशासन और कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में काॅलोनियों व इलाकों की जानकारी देने के लिए सड़कों व किनारों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं जिससे जनता को काफी सहायता तक मिल रही है। सिटी नगर निगम द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में मुख्य रोड, काॅलोनियों एवं अन्य स्थानों पर निगम क्षेत्र में आने वाली काॅलोनियों की जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।

यदि कोई अनजान व बाहरी व्यक्ति क्षेत्र में दाखिल होता है तो उसे काॅलोनियों के बारे में सटीक जानकारी इन साइन बोर्ड के माध्यम से मिलती है। यही स्थिति हु‌डा सेक्टरों और कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की है। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा हर रोड पर रोड का नाम, इलाको का नाम एवं बंगलों के आगे प्राॅपर्टी संख्या के साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा अलग से बजट का भी प्रावधान है।

बाजारों में साइन बोर्ड से बाहर से आने वालों को सुविधा
{ पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने कहा कि इलाकों की पहचान के लिए साइन बोर्ड लगाना जरूरी है। कैंट नप सीमा में किसी काॅलोनी, सड़क व बाजारों में कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है। काॅलोनियों की जानकारी देने के लिए यह बेहद जरूरी है। पूर्व में उनके कार्यकाल के समय नगर परिषद सदन में यह प्रस्ताव आया था, मगर कुछ कारणों से यह लागू नहीं हो सका था।
{ पुरानी सब्जी मंडी हनुमान मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विनोद जौहर कहते हैं कि बाजारों की जानकारी देने के लिए बोर्ड लगे होने चाहिए। इससे बाहर से आने वाले लोगों को सहूलियत मिलती है। कैंट सदर क्षेत्र में कोई साइन बोर्ड नहीं है। कई लोग दुकानदारों से ही रास्ता पूछ आगे जाते हैं।



No comments:

Post a Comment