
जिले में सोमवार को कोरोना के रिकॉर्ड 30 पॉजिटिव केस मिले। एक दिन में इतने केस मिलने का अब तक रिकॉर्ड है। इससे पहले 18 केस तक मिल चुके हैं। इन 30 संक्रमित में सनौली रोड स्थित आहूजा अस्पताल के डॉ. जगजीत आहूजा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।
63 साल के सीनियर फिजिशियन डॉ. आहूजा को कोई लक्षण नहीं था। उन्होंने केनरा बैंक के कोरोना पॉजिटिव मिले स्टाफ का इलाज किया था। इसलिए, एहतियातन जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें घर पर ही आइसोलेट कर दिया गया है। अस्पताल के 7 स्टाफ के सैंपल लिए गए। शेष के मंगलवार को लिए जाएंगे। दो दिन के लिए अस्पताल की सभी सेवाएं बंद कर दी गई है।
डाॅ. जगजीत आहूजा ने बताया कि दाे दिन पहले केनरा बैंक का एक कर्मचारी इलाज के लिए आया था। उसमें काेराेना जैसे कुछ लक्षण लग रहे थे, इसलिए उसकाे सिविल अस्पताल में टेस्ट कराने के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। साेमवार काे 8 केस डिस्चार्ज भी किए गए हैं। अब जिले में कुल केस 288 हाे गए हैं। वहीं इनमें 155 की रिकवरी हाे चुकी है और 126 केस एक्टिव हैं। इसके अलावा 7 लाेगाें की काेराेना से माैत हाे चुकी है।
जिले में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन प्रशासन की सख्ती कहीं नहीं दिख रही है। पुलिस केवल बाइकों के चालान काटने में ही लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। बाजारों में भी लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। इससे कोरोना की बढ़ने की आशंका हो जाती है।
36 दिन में 226 केस मिले हैं, इनमें मात्र 60 केस में ही कुछ लक्षण
जिले में अब बगैर लक्षणाें वाले केस मिल रहे हैं। जून और जुलाई में के 36 दिनाें में अब तक 226 पाॅजिटिव केस मिले हैं। इनमें मात्र 60 केसाें में ही कुछ लक्षण मिले हैं। बाकी सब केस इन्हीं 60 केसाें से जुड़े हुए हैं। ये क्लाॅज काॅन्टेक्ट वाले केस हैं, इनमें काेरेना का काेई लक्षण नहीं मिला।
सबसे बड़ा उदाहरण साेमवार काे मिला डाॅ. जगजीत आहुजा है। जिन्हाेंने सिर्फ 5 से 6 मिनट ही मरीज पर लगाई और उसे काेराेना का सैंपल कराने की बात कही। उसने सैंपल कराया ताे पाॅजिटिव मिला। इसके बाद साेमवार काे डाॅक्टर भी पाॅजिटिव मिला। जिसमें डाॅक्टर की उम्र 60 से ज्यादा है और स्वस्थ भी है। उसमें काेई लक्षण नहीं है।
बैंक भी 3 दिन के लिए बंद
साेमवार काे केनरा बैंक के 3 और लाेग पाॅजिटिव मिले। इससे पहले 5 जुलाई काे 2 कर्मचारी पाॅजिटिव मिले थे। यहां से अब तक 5 लाेग पाॅजिटिव मिले हैं। अब केनरा बैंक काे कुछ दिनाें के लिए बिल्कुल बंद कर सभी सेवाएं राेक दी गई हैं। बैंक काे सैनिटाइज करा दिया गया है।
30 केसाें में 5 परिवाराें के लाेग भी पाॅजिटिव मिले
साेमवार काे मिले 30 केसाें में 5 परिवाराें के लाेग संक्रमित मिले। इसमें गोशाला मंडी के एक परिवार से 40 साल का पुरुष, 15 साल का युवक, 38 साल का पुरुष पाॅजिटिव मिला। खटीक बस्ती के एक ही परिवार से 5 लाेग पाॅजिटिव मिले। न्यू सब्जी मंडी की 50 साल महिला व 22 साल की युवती पाॅजिटिव मिली। सेक्टर-12 से एक ही परिवार के 2 लाेग पाॅजिटिव मिले। अब जिले के 34 परिवाराें में काेराेना पहुंच गया है।
जुलाई में प्रतिदिन औसत लगभग 15 केस मिल रहे
जुलाई के 6 दिनाें में ही रिकाॅर्ड 14 से भी ज्यादा औसत से केस मिले हैं। अब तक 88 केस मिल चुके हैं। जुलाई में 6 दिनाें में 1510 लाेगाेंके सैंपल हुए हैं। इसमें 88 लाेग काेराेना पाॅजिटिव मिले हैं। वहीं 1095 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव मिली है। इससे पहले 19 मार्च से लेकर 30 जून तक यानी 104 दिनाें में 200 पाॅजिटिव केस मिले थे। लेकिन जुलाई के 6 दिनाें में कुल केसाें का लगभग तीसरा हिस्सा पाॅजिटिव मिल चुका है।
No comments:
Post a Comment