बरोदा उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला जमानत भी नहीं बचा पाएंगी भाजपा-जजपा : अभय चौटाला - NEWS E HUB

Slider Widget

Tuesday, 7 July 2020

बरोदा उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस के बीच होगा मुकाबला जमानत भी नहीं बचा पाएंगी भाजपा-जजपा : अभय चौटाला















BJP-JJP will not be able to save the match between INLD and Congress in Baroda by-election: Abhay Chautala

इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में इनेलो और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहेगा, भाजपा-जजपा तो जमानत भी नहीं बचा पाएंगी। सोमवार केा रेवाड़ी आए चौटाला प्रजापति चौक के निकट स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती इनेलो के राष्ट्रीय सचिव नरेश सारण व नरेंद्र प्रजापति भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

चौटाला ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस भाजपा-जजपा सरकार ने तो किसान को बर्बाद करने के लिए योजनाएं बनाई और बहुत सारे माफिया खड़े किए। चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जहां जा रहे हैं वहीं विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बरोदा चुनाव के नतीजों के बाद इनको कोई शहर और गांवों में आने नहीं देगा। डॉ. राजपाल यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कई लोगों को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। इस मौके पर हल्का प्रधान रामकिशन छिल्लर, महिला प्रधान कमला शर्मा, जगदीश प्रसाद डहीनवाल, संपत राम डहनवाल, सरजीत महलावत, वरुण गांधी, सुमेर सिंह बणिपुर, बीडी यादव, सतपाल यादव बिठवाना, सूबे सिंह प्रजापत, राजकुमार योगी, गौरव सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कई लोग संपर्क में, सही समय पर आएंगे साथ:कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से मुलाकात के सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि हमारे संपर्क में और भी बहुत से लोग हैं। सही समय पर साथ आएंगे। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की मजबूती का मंत्र दिया। उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि अगर बीएसपी का शीर्ष नेतृत्व पिछले चुनाव में इनेलो के साथ गठबंधन नही तोड़ता तो निश्चित तौर पर आज हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल की सरकार बनती। चौटाला ने कहा कि यदि टेस्टिंग बढ़ा दी जाए तो दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के केस भारत में होंगे। शराब घोटालों सहित अन्य मुद्दों पर सरकार केा घेरा।



No comments:

Post a Comment