गांव गारनपुरा कलां में गत रात्रि गारनपुरा माइनर पम्प हाउस नम्बर 1 व 2 के बीच टूट गई जिससे किसानों की लगभग 25 एकड़ कपास, बाजरा, ज्वार की फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने पम्प हाउस पर सूचना देकर नहर को बंद करवाया। यह जानकारी देते हुए सुरेंद्र, रूपराम, अजय, बीरसिंह, मांगेराम, रामचन्द्र, रामस्वरूप, अनिल, सुरेंद्र ढ़ाका, कुलदीप महला, दलबीर फौजी, रामभगत ढ़ाका, रमेश आदि किसानों ने बताया कि ओवरफ्लो होने के कारण गारनपुरा माइनर टूट गयी। जिसके चलते उनके खेतों में पानी भर गया।
किसानों ने कहा की यही माइनर तीन माह पहले भी ओवरफ्लो होने से टूट गई था। किसानों ने कहा कि एक बार फिर यही माइनर टूटने से उनकी लगभग 25 एकड़ में कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से बर्बाद फसल की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
No comments:
Post a Comment