बाबा मेल नाथ गोमठ न्यास लेघा में जंगल प्रोजेक्ट के तहत युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल सिंह प्रधान ने पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को केवल पेड़ पौधों से ही शुद्ध रखा जा सकता है। हमें अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे जरूर लगाने चाहिए। उसी कड़ी में आज गोमठ न्यास में 51 पौधे लगाए। इस अवसर पर गोमठ न्यास के प्रबंधक बाबा राज नाथ को युवा कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने कोविड-19 योद्धा रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
बाबा राजनाथ ने कहा की युवा कल्याण संगठन सराहनीय कार्य कर रहा है। आज गोमठ में पेड़ पौधे लगाए। उन्होंने नशे के खिलाफ भी अभियान चलाया हुआ है। इस अवसर पर उनके साथ सूबेदार शक्ति सिंह, देशमुख दादरवाल, अनिल शेषमा, अनूप फौजी टिटानी ,राजवीर चाहर सिमली, संजय जीतवानवास, गोमठ न्यास के महासचिव राजेंद्र यादव, राजा कैरू, रिंकू यादव, दलबीर, जीतू तंवर, सोनू तवर, सुमित सांगवान व रविंद्र तंवर आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment