गांव कलोठा में शनिवार को शहीद भगत सिंह अंबेडकर युवा मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सचिव धीरज कम्बोज ने की जबकि संचालन प्रधान सुनील कम्बोज ने किया। बैठक में मुख्य रूप से गांव की समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान के लिए सरपंच को ज्ञापन सौंपा गया।
बैठक में जिम निर्माण कार्य, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, खेल मैदान, लाइब्रेरी के बाहर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाना व पार्क बनवाने, पीने के पानी की समस्या, बस स्टैंड के ऊपर शेड लगवाना, गांव में गंदे पानी की निकासी व साफ -सफाई की व्यवस्था आदि समस्याओं का ज्ञापन मंच के सदस्यों द्वारा सरपंच सुरजीत सिंह को सौंपा गया।
सरपंच ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कमेटी संस्थापक जसकरण सिंधू ने कहा कि भविष्य में शहीद भगत सिंह अंबेडकर युवा मंच ग्राम पंचायत के साथ मिलकर गांव के विकास कार्य करवाएगा ताकि गांव सभी समस्याओं का समाधान हो सके।
No comments:
Post a Comment