Rural sanitation workers run public relations campaign
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को भिन्न गांवों में जाकर रविवार को किये जाने वाले डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के उचाना स्थित कार्यालय के घेराव का निमंत्रण दिया। अध्यक्षता मदन लाल ने की। इस दौरान यूनियन के सदस्य कई गांवों में पहुंचे। संचालन सतबीर सिंह ने किया। प्रधान मोहन सिंह ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से नगर पालिका कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की मांग कर रहे है। सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही।
हालाकि आंदोलन के चलते यूनियन सरकार से अपनी कुछ मांगे मनवाने में सफल रही है लेकिन अभी भी काफी मांगे अधूरी है। प्रदेश में 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारी है। सरकार को चाहिए कि उन्हें सुविधाएं मुहैया करवाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का स्थाई किया जाए। नगर पालिका की तर्ज पर 15 हजार रुपये का वेतन दिया जाए।
इन मांगों को लेकर 23 अगस्त को उचाना उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अनाज मंडी स्थित कार्यालय का घेराव करेंगे। उससे पहले पुरानी अनाज मंडी में राज्य स्तरीय रोष प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेशाध्यक्ष देवी राम संबोधित करेगें। इस दौरान सचिव गुरदास सिंह, उपप्रधान बोबी नंगल, कोषाध्यक्ष जसप्रीत सिंह ने भी संबोधित किया।
एसडीएम ने लेबर चौक पर कामगारों को वितरित किए मास्क
एसडीएम कुलभूषण बंसल ने शनिवार को भट्टू कलां, भूना, फतेहाबाद के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना सुनिश्चित करने के बारे में कहा। एसडीएम ने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि नियमों की उल्लंघना करने पर अगर कहीं भी बाजार या कार्यालय खुले मिलते हैं तो संबंधित के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। एसडीएम ने शनिवार को पुराना बस अड्डा के नजदीक लेबर चौक पर पहुंचकर श्रमिकों व कामगारों को मास्क वितरित किए और कोविड-19 के संक्रमण से बचाव बारे विस्तार से जानकारी दी।
No comments:
Post a Comment